यमुना प्राधिकरण के भूलेख और परियोजना तथा विद्युत विभाग सेक्टर 22 डी व मेडिकल डिवाइस पार्क में होंगे शिफ्ट


-राजेश बैरागी-
यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्राधिकरण क्षेत्र के निवासियों के हित में भूलेख विभाग तथा परियोजना व विद्युत विभाग को क्रमशः प्रशासनिक भवन सेक्टर 28 मेडिकल डिवाइस पार्क व क्षेत्रीय कार्यालय सेक्टर 22 डी में शिफ्ट करने का आदेश दिया है।इन विभागों को हर हाल में आगामी 30 जून तक शिफ्ट होने का आदेश दिया गया है।
ग्रेटर नोएडा के ओमेगा 1 सेक्टर स्थित कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में चल रहे यमुना प्राधिकरण के कार्यालय से भूलेख तथा परियोजना व विद्युत विभाग प्राधिकरण के ही सेक्टरों में शिफ्ट होंगे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने भूलेख विभाग को सेक्टर 28 मेडिकल डिवाइस पार्क तथा परियोजना व विद्युत विभाग को सेक्टर 22 डी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में शिफ्ट करने का आदेश जारी किया है। उल्लेखनीय है कि भूलेख विभाग से अधिकांश किसानों को काम रहता है जिसके लिए उन्हें बीस से तीस किलोमीटर दूर चलकर आना पड़ता है। परियोजना और विद्युत विभाग को वहां शिफ्ट करने से विकास एवं अवस्थापना कार्यों में तेजी आएगी। अभी तक ये विभाग कार्यालय छोड़कर कार्य स्थलों पर जाने से बचते थे। हालांकि तीन स्थानों पर बंटने से प्राधिकरण का कामकाज सुचारू रूप से चलाना भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।(नेक दृष्टि)(ऐसे ही अन्य समाचारों आलेख के लिए हमारी वेबसाइट www.nekdristi.con देखें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *