यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण:फिनटेक सिटी के लिए आवेदन तिथि 29 अप्रैल तक बढाई


-राजेश बैरागी-
यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने अपनी महत्वपूर्ण फिनटेक सिटी योजना विकसित करने के लिए इच्छुक कंपनियों/संस्थाओं को आवेदन करने के लिए आगामी 29 अप्रैल तक की छूट प्रदान की है। इस दौरान आगामी 24-25 को ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट में होने जा रही एक समिट से भी प्राधिकरण को इस योजना के लिए अनुभवी और सक्षम भागीदार मिलने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा सेक्टर 11 में फिनटेक सिटी विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए इच्छुक कंपनियों/संस्थाओं से इच्छा पत्र (इओआई) आमंत्रित किए गए हैं।250 से 500 एकड़ भूमि पर विकसित की जाने वाली फिनटेक सिटी के लिए अनुभवी और सक्षम भागीदारों को खोजने के लिए प्राधिकरण ने 2 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किए थे। अब यह तिथि 29 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेन्द्र भाटिया ने बताया कि इस दौरान ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट में एक कांफ्रेंस का आयोजन होने जा रहा है। यह कांफ्रेंस 20-25 अप्रैल को आयोजित होगी। इसमें गांधीनगर गुजरात की गिग सिटी से संबंधित सभी बड़े अधिकारी और फिनटेक सिटी से संबंधित औद्योगिक क्षेत्र की वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इससे प्राधिकरण को इस योजना के लिए ज्यादा अनुभवी और सक्षम साझीदार मिलने की संभावना है।29 अप्रैल तक आने वाले आवेदनों की जांच दो मई से की जाएगी।(नेक दृष्टि


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *