यीडा के 973 आवासीय भूखंडों का ड्रा कल 18 जून को इंडिया एक्सपो मार्ट में


-राजेश बैरागी-
यीडा की महत्वपूर्ण आवासीय भूखंड योजना RPS-10/2026 के लिए भूखंडों का आवंटन 18 जून 2026 को सुबह 10:00 बजे इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में ड्रा (लॉटरी) के माध्यम से किया जाएगा।भूखंडों का चयन मैनुअल पर्ची प्रणाली से होगा। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा बताया गया है कि सभी प्राप्त आवेदनों की सूची तथा पात्र और अपात्र आवेदनों की जानकारी 15 जून 2026 को प्राधिकरण की वेबसाइट पर प्रकाशित की जा चुकी है।

पूरी ड्रा प्रक्रिया आवंटन समिति और तीन पर्यवेक्षकों, जिनमें उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश भी शामिल होंगे की उपस्थिति में संपन्न होगी।ड्रा की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जाएगी।ड्रा का सीधा प्रसारण (Live Streaming) प्राधिकरण के Facebook, YouTube, दूरदर्शन (उत्तर प्रदेश) चैनल तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी किया जाएगा।(नेक दृष्टि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *