_-राजेश बैरागी-_
थाना सेक्टर-20 पुलिस ने ऐसे दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो प्रत्यक्ष तौर पर तो गली मौहल्लों में फेरी लगाकर कपड़े बेचने व टैक्सी चलाने का काम करते हैं परन्तु वास्तव में मोबाइल चोरी जैसे अपराध में लिप्त हैं। दोनों अभियुक्तों से चोरी के 49 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मोबाइल फोन चोरी करने वाले 02 अभियुक्त विक्की पुत्र मुकेश व आसिफ पुत्र आशु को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 49 मोबाइल फोन व 02 अवैध चाकू बरामद हुए है।अभियुक्त विक्की टैक्सी चलाने का कार्य करता है तथा आसिफ कपड़ों की फेरी लगाता है। यह दोनो मौका पाकर मोबाइल फोन चोरी करते है।विक्की पहाड़गंज, थाना नबीकरीम दिल्ली का रहने वाला है जबकि आसिफ पुत्र आशु निवासी राशिद अली गेट, थाना लोनी, गाजियाबाद का निवासी है।इन दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नोएडा, दिल्ली और वृंदावन के थानों में 11 मामले पंजीकृत बताए गए हैं।(नेक दृष्टि)
(ऐसे ही अन्य समाचारों आलेख के लिए हमारी वेबसाइट www.nekdristi.com देखें)
Leave a Reply