
-राजेश बैरागी-
नोएडा के सेक्टर 10 और 11 के बीच कितनी दूरी है? वैसे तो दोनों सेक्टरों के कोने आमने-सामने हैं और केवल एक सड़क बीच में है परंतु नोएडा प्राधिकरण की नीतियों में दोनों सेक्टरों को लेकर बड़ा फासला है।इसी सोमवार को प्राधिकरण ने सेक्टर-10 में औद्योगिक भूखंड पर चल रहे टीवीएस बाइक शोरूम को सील करने की कार्रवाई की । यह कार्रवाई अनुमन्य गतिविधियों के विपरीत यानी औद्योगिक भूखंड पर वाणिज्यिक गतिविधियां करने के लिए की गई। इसके विपरीत सेक्टर 11 में नर्सिंग होम के भूखंड पर चल रहे मेट्रो हॉस्पिटल पर प्राधिकरण के सभी विभाग मेहरबान हैं। सेक्टर 11 के एल 93 व 94 संयुक्त रूप से नर्सिंग होम चलाने के लिए आवंटित हैं।इन भूखंडों पर बिना नक्शा पास कराए और बिना अधिभोग प्रमाण पत्र लिए बहुमंजिला अस्पताल खड़ा कर लिया गया है। यही नहीं इसके साथ लगे दो आवासीय भूखंडों को भी अस्पताल में जोड़कर उनमें भी अस्पताल की गतिविधियां धड़ल्ले से चलाई जा रही हैं। प्राधिकरण की नीतियों के विरुद्ध नर्सिंग होम के लिए आवंटित भूखंडों तथा आवासीय भूखंडों को भी जोड़कर चल रहे एक विशाल हॉस्पिटल पर प्राधिकरण नोटिस देने से भी गुरेज करता है जबकि सेक्टर की आरडब्ल्यूए ने भी प्राधिकरण को कई बार पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की हुई है।(नेक दृष्टि)
Leave a Reply