नोएडा के साथ ग्रेटर नोएडा में भी बकाया जल शुल्क के ब्याज पर 40% की छूट


-राजेश बैरागी-
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में सभी प्रकार की संपत्तियों के आवंटियों को उनके विरुद्ध बकाया जल शुल्क के ब्याज पर 40% छूट दी जा रही है। जून माह में भुगतान करने वालों को 40%, जुलाई माह में जमा करने पर 30% और अगस्त माह में जमा करने वालों को 20% छूट दी जाएगी। एकमुश्त समाधान योजना के तहत यह योजना 31 अगस्त तक तीन चरणों में लागू की गई है। नोएडा प्राधिकरण द्वारा भी अपने आवंटियों को इसी प्रकार छूट प्रदान की जा रही है। हालांकि लंबे समय से जल शुल्क जमा न करने वाले अनेक आवंटी मूल और ब्याज सभी कुछ समाप्त कराने के प्रयास में जुटे बताए गए हैं। इस काम में जल विभाग के इंजीनियर और दलाल भी सक्रिय बताए जा रहे हैं।(नेक दृष्टि)(ऐसे ही अन्य समाचारों आलेख के लिए हमारी वेबसाइट www.nekdristi.com देखें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *