-राजेश बैरागी-
यह केवल संयोग है या कुछ और परंतु राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कार्यरत अमूमन सभी प्राधिकरणों द्वारा आजकल भिन्न भिन्न प्रकार के भूखंडों तथा आवासीय भवनों की योजनाएं चलाई जा रही हैं।नोएडा प्राधिकरण ने औद्योगिक, संस्थागत, वाणिज्यिक, अस्पताल, होटल और कॉर्पोरेट कार्यालयों के लिए 35 भूखंडों की एक नई आवंटन योजना शुरू की है।यह योजना 19 मई से शुरू हुई है और चुकी है और 11 जून तक चलेगी।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की वर्तमान में चल रही प्रमुख योजना ‘मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंड योजना’ है।इसमें 40 वर्ग मीटर से 200 वर्ग मीटर तक के लगभग 350 फ्री-होल्ड प्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। यह योजना मेरठ और लखनऊ राजमार्गों के बीच विशेष लोकेशन पर स्थित है। इसके साथ ही गाजियाबाद विकास प्राधिकरण आवासीय भूखंडों की महत्वाकांक्षी एरोसिटी और हरनंदीपुरम योजनाओं को धरातल पर उतारने की तैयारी कर रहा है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण औद्योगिक भूखंडों के साथ ग्रुप हाउसिंग भूखंड तथा स्वनिर्मित भवनों की योजनाएं चला रहा है।
ग्रेटर नोएडा में निवेश और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्राधिकरण ने औद्योगिक भूखंड योजना शुरू की है।9,000 वर्ग मीटर से लेकर 1,00,000 वर्ग मीटर तक के औद्योगिक भूखंड इकोटेक-01 (एक्सटेंशन 1), इकोटेक-06, इकोटेक-08, इकोटेक-10, इकोटेक-11 और सेक्टर-16 में नियोजित हैं।इन भूखंडों का आवंटन आवेदकों की वित्तीय मजबूती और रोजगार सृजन की क्षमता के आधार पर किया जाता है।रियल एस्टेट डेवलपर्स के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 3.5 एकड़ से लेकर 10 एकड़ तक के भूखंडों की योजना जारी की है।
ग्रुप हाउसिंग के भूखंड सेक्टर म्यू, ओमिक्रोन, ईटा, सिग्मा, सेक्टर 36 और सेक्टर 12 में योजित हैं। ये भूखंड इ ऑक्सन में सर्वोच्च बोली लगाने के आधार पर आवंटित किए जाएंगे। भूखंडों का आरक्षित मूल्य ₹36,500 से ₹48,300 प्रति वर्ग मीटर निर्धारित किया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ही सेक्टर ओमिक्रोन 1-ए में दो कमरों के फ्लैट्स की ई-नीलामी योजना निकाली है।83.38 वर्गमीटर और 104.70 वर्गमीटर के स्वनिर्मित चार मंजिला फ्लैटों को भी प्राधिकरण द्वारा इ ऑक्सन में ही बेचा जा रहा है।
यीडा (यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की आवासीय भूखंड
योजना 2026 ( ‘RPS-10’) नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (जेवर) के पास एक प्रमुख आवासीय योजना है। इसके तहत सेक्टर 15C, 18 और 24A में 973 आवासीय भूखंड (प्लॉट) आवंटित किए जा रहे हैं।
भूखंडों का आकार 162, 183, 184, 200, 223, और 290 वर्ग मीटर है। छः अप्रैल से शुरू और छः मई को आवेदन की अंतिम तिथि तक इस योजना में प्राधिकरण को एक लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। आगामी 18 जून को प्राधिकरण इस योजना का ड्रा कराएगा।
दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा वर्तमान में मुख्य रूप से ‘नागरिक आवास योजना’ और सरकारी कर्मचारियों के लिए ‘कर्मयोगी आवास योजना’ चल रही है। ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर चल रही इन योजनाओं के तहत फ्लैटों की कीमतों पर 25% तक की विशेष छूट दी जा रही है।आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से लेकर उच्च आय वर्ग तक के लिए फ्लैट उपलब्ध कराए गए हैं।फ्लैट्स की कीमत मात्र ₹9.60 लाख (छूट के बाद) से शुरू होकर विभिन्न श्रेणियों के आधार पर ₹1 करोड़ से अधिक तक जाती है। ये फ्लैट्स नरेला, सिरसपुर, रोहिणी, द्वारका, लोकनायकपुरम और जसोला में हैं।(नेक दृष्टि)(ऐसे ही अन्य समाचारों आलेख के लिए हमारी वेबसाइट www.nekdristi.com देखें)
Leave a Reply