-राजेश बैरागी।अन्य धार्मिक स्थलों की भांति गंगा ब्रजघाट पर भी पूजा-पाठ कराने के लिए कुछ कथित ब्राह्मण पुजारियों द्वारा एकाधिकार जमाने का मामला प्रकाश में आया है। लंबे समय से यहां पूजा-पाठ करा रहे एक वैष्णव ब्राह्मण पुजारी ने उसे रोकने और बीस हजार रुपए प्रति माह रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।
सतपाल वैष्णव नामक वैष्णव ब्राह्मण ने कैमरे पर आकर गंगा ब्रजघाट पर कुछ कथित ब्राह्मण पुजारियों द्वारा पूजा-पाठ आदि कर्मकांड के लिए एकाधिकार जमाने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि वह पिछले लगभग दो दशक से गंगा ब्रजघाट पर पूजा-पाठ का कार्य करता है। पिछले कुछ दिनों से उसे वहां पूजा-पाठ कराने वाले अन्य ब्राह्मण पुजारियों द्वारा ऐसा करने से जबरन रोका जा रहा है। उसने आरोप लगाया है कि वो लोग उससे बीस हजार रुपए प्रतिमाह देने नहीं तो काम नहीं करने देने की धमकी दे रहे हैं। बताया गया है कि गंगा ब्रजघाट पर भी अन्य धार्मिक स्थलों की भांति पूजा-पाठ जैसे कार्य कराने वाले कुछ लोगों ने गैंग बना लिया है। ये लोग केवल अपने समूह में शामिल व्यक्ति को ही वहां काम करने देते हैं। उनके समूह में शामिल न होने वाले के ब्राह्मण होने पर सवाल उठाकर प्रताड़ित किया जाता है








Leave a Reply