
-राजेश बैरागी-
जनपद गौतमबुद्धनगर में इस वर्ष शराब की 25 दुकानें और बढ़ गई हैं।नये वित्तीय वर्ष के लिए लागू आबकारी नीति के तहत पिछले वर्ष लॉटरी से शराब ठेका हासिल करने वाले 501 में से 485 ने नवीनीकरण भी करा लिया है।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि आवश्यकता के दृष्टिगत जनपद गौतमबुद्धनगर में पिछले 501 के स्थान पर 526 स्थानों पर शराब की दुकानें संचालित की जाएंगी। इनमें 257 देशी,241 कंपोजिट (अंग्रेजी शराब व बीयर) दुकानें,27 मॉडल शॉप व भांग की एक दुकान शामिल हैं। पिछली 501 दुकानों में से 485 दुकानों का इस वर्ष लागू नई आबकारी नीति के तहत नवीनीकरण किया गया है।शेष 16 दुकानों में से 11 दुकानों पर लगभग 11 सौ आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से नोएडा फेज दो स्थित याकूबपुर गांव में एक दुकान के लिए पांच सौ से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। सुबोध कुमार ने बताया कि नई आबकारी नीति के तहत किये गये नवीनीकरण में देशी शराब की दुकानों का कोटा 4.5 प्रतिशत बढ़ाया गया है जबकि अंग्रेजी शराब और बीयर की संयुक्त दुकानों की लाइसेंस फीस में लगभग 10% की वृद्धि की गई है।शेष दुकानों के आवंटन के लिए प्रथम चरण की लॉटरी आयोजित की जा रही है।(नेक दृष्टि
Leave a Reply