*जीडीए की महत्वाकांक्षी मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंड योजना का पहला ड्रॉ संपन्न,109 लोगों का अपने घर का सपना हुआ साकार*

_-राजेश बैरागी-_

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंड योजना के ए बी सी और डी श्रेणी के 109भूखंडों का आज बुधवार को ई लॉटरी के माध्यम से पारदर्शी तरीके से ड्रॉ किया गया। हालांकि प्राधिकरण द्वारा तत्काल अपनी वेबसाइट पर सफल आवंटियों की सूची के साथ उनके मोबाइल नंबर भी जारी करने से आवंटियों को प्रोपर्टी डीलरों तथा फाइनेंसरों के फोन कॉल्स ने परेशान कर दिया।जीडीए ने लगभग पांच महीने पहले लांच की मधुबन बापूधाम आवासीय भूखंड योजना की चार श्रेणियों ए बी सी व डी के 109 भूखंडों का गाजियाबाद लोहिया नगर के हिंदी भवन में ई लॉटरी के माध्यम से ड्रॉ किया।इन चारों श्रेणियों में कुल 16,478 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें जांच के बाद 16,436 आवेदन पात्र पाए गए। ई-लॉटरी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी एवं जनसुलभ बनाने के लिए इसका लाइव प्रसारण GDA के आधिकारिक YouTube चैनल (@gdaofficialaccount) व हिंदुस्तान टाइम्स व हिंदुस्तान हिन्दी के आधिकारिक चैनल पर किया गया। आवेदकों की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से ड्रॉ किया गया।सफल आवेदक वहीं खुशी से झूमने लगे वहीं असफल आवेदक मायूस हो गये।सफल आवेदकों को तत्काल एस एम एस के जरिए भूखंड आवंटित होने की सूचना दी गई। हालांकि प्राधिकरण द्वारा सफल आवेदकों की अपनी वेबसाइट पर जारी की गई सूची के साथ उनके मोबाइल नंबर भी जारी करने से प्रोपर्टी डीलर और फाइनेंसरों ने उन्हें लगातार फोन कर परेशान भी कर दिया। इस योजना के शेष 241 भूखंडों का ड्रा कल होगा।(नेक दृष्टि)(ऐसे ही अन्य समाचारों आलेख के लिए हमारी वेबसाइट www.nekdristi.com देखें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *