जीडीए के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के बरअक्स राजनगर एक्सटेंशन में गाजियाबाद नगर निगम बनाएगा भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स


-राजेश बैरागी-
हाल ही में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा 680 करोड़ रुपए की लागत से राजनगर एक्सटेंशन इलाके में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा के एक सप्ताह बाद ही गाजियाबाद नगर निगम ने भी
राजनगर एक्सटेंशन इलाके में 48000 वर्गमीटर भूमि पर भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की घोषणा की है। निगम आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि
इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 92 करोड़ 22 लाख 49 हजार रुपए की लागत से बनाया जाएगा। इसमें आउटडोर तथा इनडोर सभी गेम की सुविधा और व्यवस्था होगी, क्रिकेट पिच, फिट इंडिया जोन, किड्स प्ले एरिया, टेनिस लॉन, वॉली बॉल, वॉकिंग एंड जॉगिंग की व्यवस्था हेतु निर्माण कराया जाएगा, बैडमिंटन बास्केटबॉल जिमनास्टिक जूडो कबड्डी शूटिंग सॉफ्टबॉल स्विमिंग ताइक्वांडो वॉलीबॉल योगा व अन्य 30इंडोर गेम होंगे।15 महीने की समय-सीमा में तैयार होने वाला यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स दो मंजिला होगा जिसमें कैफेटेरिया तथा एक बैंक्वेट हॉल भी बनाया जाएगा।(नेक दृष्टि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *