_-राजेश बैरागी-_
गतमबुद्धनगर जिला न्यायालय बार एसोसिएशन में एक बार फिर चैंबर निर्माण को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। बार एसोसिएशन कार्यालय में पहली मंजिल पर स्थित लाइब्रेरी सेक्शन को छोटा कर अधिवक्ता चैंबर बनाने के बार अध्यक्ष के प्रयासों को योगेन्द्र भाटी पक्ष ने कड़ी चुनौती देते हुए चैंबर बनाने के लिए लाए गए सामान को बाहर फेंक दिया। इस पर दोनों पक्षों के आमने-सामने आ जाने की सूचना मिलने पर थाना सूरजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शांति स्थापित की। लाइब्रेरी सेक्शन में आवश्यकता अनुसार बैठक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। चैंबर बनने से लाइब्रेरी का स्वरूप ही बिगड़ जाएगा।उल्लेखनीय है कि जिला न्यायालय में पांच हजार से अधिक अधिवक्ता कार्यरत हैं। यह संख्या प्रतिवर्ष बढ़ती ही जा रही है। न्यायालय परिसर में केवल एक हजार अधिवक्ताओं को ही चैंबर मिल पाए हैं। शुरुआत में बहुमंजिला चैंबर बनाने पर ध्यान नहीं दिया गया।अब नये चैंबर बनाने के लिए स्थान तय करना ही एक समस्या है। पिछले कई वर्षों से चैंबरों की संख्या बढ़ाने के लिए कवायद चल रही है परंतु किसी निर्णायक स्थिति में नहीं पहुंची है। अधिवक्ताओं को चैंबर देने के नाम पर बार एसोसिएशन द्वारा समय-समय पर अवैध उगाही करने का आरोप भी लगता रहता है।(नेक दृष्टि)
Leave a Reply