_-राजेश बैरागी-_
ग्रेटर नोएडा के गांवों और प्रमुख मार्गों को रोशन करने के लिए 64 गांवों के नवविकसित हिस्सों, नई बनी सड़कों और अंधेरे वाले स्थानों (डार्क पैचेज) पर एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा 130 मीटर चौड़ी सड़क पर तिलपता रोटरी से सिरसा रोटरी तक प्रस्तावित बसवे पर भी आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। दोनों परियोजनाओं पर करीब 9 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर सीईओ ने इस परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।प्राधिकरण के विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग की ओर से तैयार प्रस्ताव के मुताबिक, 64 गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 5.18 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है।इन गांवों में विकसित 6 4 व 10 प्रतिशत आबादी क्षेत्र में सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। इन जगहों पर 30 से 40 वाट की एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इन कार्यों के लिए टेंडर जल्द निकालने की तैयारी। इन गांव में आबादी भूखंड पाने वाले किसानों को बड़ी राहत मिल जाएगी। वह अपने भूखंडों पर आवास बनाकर रह सकेंगे। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह का कहना है कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य गांवों और प्रमुख मार्गों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराना है, ताकि रात में आवागमन सुरक्षित हो सके और औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।(नेक दृष्टि)
Leave a Reply