गौतमबुद्धनगर में आठ महीनों से नहीं है जिला आपूर्ति अधिकारी


-राजेश बैरागी-
गौतमबुद्धनगर जैसे हाईटेक जनपद में पिछले आठ महीने से जिला आपूर्ति अधिकारी नहीं है।जिस अधिकारी के नाम की पट्टिका जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय के बाहर लटक रही है, उसने यहां नियुक्ति के कुछ समय बाद ही निजी कारणों से विभाग को अपना त्यागपत्र भेज दिया था। बताया गया है कि विभाग ने उसका त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया है और यहां किसी अन्य अधिकारी की नियुक्ति भी नहीं की है। नोएडा श्रमिक आंदोलन की गर्मी अभी तक बनी हुई है। उससे भी पहले से ईरान अमेरिका युद्ध के कारण रसोई गैस की किल्लत बनी हुई है। श्रमिक आंदोलन के लिए यह भी एक बड़ा कारण रहा है। जिलाधिकारी ने पूर्णकालिक जिला आपूर्ति अधिकारी के अभाव में व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक महिला आपूर्ति निरीक्षक को प्रभारी जिला आपूर्ति के तौर पर नियुक्त किया हुआ है। स्थाई जिला आपूर्ति अधिकारी न होने से जिला आपूर्ति कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने इस संबंध में शासन को पत्र भी लिखा है।(नेक दृष्टि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *