
_-राजेश बैरागी-_
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहेसंगठन सृजन अभियान के तहत बुधवार को जनपद गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन एवं सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई।जिला कांग्रेस कार्यालय, बिसरख पर आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तर प्रदेश संगठन सृजन अभियान के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक एवंआंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक श्री शेख मस्तान वलीने अभियान की औपचारिक शुरुआत की।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्षदीपक भाटी चोटीवालाने कहा कि संगठन सृजन अभियान को लेकर जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है।इस अवसर पर नोएडा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव,सतीश शर्मा, विनीत त्यागी, राघव सिंह, मुकेश शर्मा, धर्म सिंह, नीरज लोहिया, हरेन्द्र शर्मा, सूबेदार सतपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, तीरथरामजनपद के जिला शहर कांग्रेस के कार्यकर्त्ता, अग्रिम संगठनों के प्रमुख, AICC एवं PCC सदस्य, जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर तथा नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताउपस्थित रहे।(नेक दृष्टि)
(ऐसे ही अन्य समाचारों आलेख के लिए हमारी वेबसाइट www.nekdristi.com देखें)
Leave a Reply