राजेश बैरागी।अपनी नियुक्ति के समय यमुना अतिक्रमण और अवैध कब्जे पर कार्रवाई को नकारात्मक कार्य बताने वाले यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने समस्या की गंभीरता को समझते हुए प्राधिकरण के अधिकारियों को क्षेत्र में हो रहे अवैध कब्जे तथा अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई की खुली छूट दे दी है। उनके निर्देश पर एक सप्ताह में आज दूसरी बार यीडा अधिकारियों ने ककोड़ व झाझर क्षेत्र में बुलडोजर चलाकर लगभग ढाई सौ बीघा अधिसूचित भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि की कीमत ढाई हजार करोड़ रुपए आंकी गई है।
यीडा के विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में आज मंगलवार को प्राधिकरण के भूलेख व अन्य विभागों के अधिकारियों ने ककोड़ झाझर क्षेत्र में धड़ल्ले से काटी जा रही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर कार्रवाई की। यह क्षेत्र बुलंदशहर जिले में स्थित है और यहां दर्जनों गांवों में युद्धस्तर पर अवैध कॉलोनी काटने का धंधा चल रहा है।उल्लेखनीय है कि गत 12 सितंबर को भी शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में यीडा ने जेवर बांगर और मेवला गोपालगढ़ में 113480 वर्गमीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया था। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय भूमाफियाओं तथा अवैध कॉलोनाइजर्स में हड़कंप मच गया है।(
यीडा: एक सप्ताह में दूसरी बार चला बुलडोजर,ढाई हजार करोड़ की भूमि कराई कब्जा मुक्त










Leave a Reply