
_-राजेश बैरागी-_
उपरोक्त तस्वीर एक शराब ठेके की है जिसे एक सुधी पाठक ने भेजी है। यह शराब की दुकान ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-2 की ग्रीन बेल्ट में एक कंटेनर में चलाई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस दुकान को यहां चलाने के लिए केवल जिला आबकारी विभाग का लाइसेंस मिला हुआ है। जबकि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में इस प्रकार की दुकान चलाने के लिए प्राधिकरण की अनुमति सर्वप्रथम चाहिए होती है। पुलिस विभाग की अनापत्ति भी आवश्यक है। ग्रीन बेल्ट में पेड़ पौधों के अतिरिक्त कुछ और नहीं हो सकता। यह दुकान नगर के एक बड़े शिक्षण संस्थान समरविले पब्लिक स्कूल के पिछवाड़े लगाई गई है। यह कोई छुपा स्थान नहीं है और यह किसी को दिखाई भी नहीं दे रही।(नेक दृष्टि)
(ऐसे ही अन्य समाचारों आलेख के लिए हमारी वेबसाइट www.nekdristi.com देखें)
Leave a Reply