इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के बढ़ते कदम: दो दिन पहले श्रमिकों के स्वास्थ्य के बाद आज उद्यमियों के हितों की बात


-राजेश बैरागी-
जनपद गौतमबुद्धनगर में तेजी से विस्तार कर रहे उद्यमी संगठन इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन ने पिछले चार दिनों में दो महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दिया है।पहला काम गत 31 मई को श्रमिकों के स्वास्थ्य के लिए ओमेगा-1 ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल के साथ एक दूरगामी समझौता किया गया है जिसके तहत आईबीए के सहयोग से यथार्थ अस्पताल प्रतिमाह औद्योगिक क्षेत्रों में चार निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। महिला श्रमिकों की अधिक उपस्थिति वाले क्षेत्रों में शिविरों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

उपरोक्त यथार्थ अस्पताल में आईबीए के माध्यम से आने वाले श्रमिकों को ओपीडी, भर्ती, जांच व सर्जरी आदि में भी विशेष छूट मिलेगी।आईबीए ने संगठन से जुड़े उद्यमियों को भी यथार्थ अस्पताल के साथ जोड़ा है जिससे उन्हें भी लाभ मिलेगा। श्रमिकों के स्वास्थ्य के बाद आज आईबीए के पदाधिकारियों क्रमशः अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय, उपाध्यक्ष नरेश चौहान व राजेश खन्ना, कार्यकारी सदस्य बिमलेश कुमार, दक्ष शर्मा, वरिष्ठ सदस्य चरणजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह तथा पीपीएस इंटरनेशनल के प्रतिनिधि श्री पुष्पेंद्र कुमार ने यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह से मुलाकात कर उद्यमियों तथा उद्योगों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा की। अमित कुमार उपाध्याय ने बताया कि सीईओ ने उनकी सभी बातों को गौर से सुना और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में एक औद्योगिक पार्क विकसित करने पर भी चर्चा की।(नेक दृष्टि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *