-राजेश बैरागी-
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज 10 अप्रैल को गौतमबुद्धनगर की तीनों विधानसभाओं में कुल 1505082 वैध मतदाताओं की अंतिम सूची जिला प्रशासन ने जारी की। इनमें से 823304 पुरुष और 681728 महिला मतदाता हैं।
आज सुबह 11 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी मेधा रूपम तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एस आई आर कार्यक्रम के अंतर्गत तैयार की गई मतदाताओं की अंतिम सूची साझा की। जिला सूचना कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व के हवाले से बताया गया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर में कुल 15,05,082 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 8,23,304 पुरुष, 6,81,728 महिला तथा 50 ट्रांसजेंडर मतदाता सम्मिलित हैं। विधानसभा क्षेत्र 61-नोएडा में कुल 5,87,195 मतदाता हैं, जिनमें 3,24,477 पुरुष, 2,62,708 महिला तथा 10 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र 62-दादरी में कुल 6,05,204 मतदाता हैं, जिनमें 3,28,244 पुरुष, 2,76,926 महिला तथा 34 ट्रांसजेंडर मतदाता सम्मिलित हैं। विधानसभा क्षेत्र 63-जेवर में कुल 3,12,683 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 1,70,583 पुरुष, 1,42,094 महिला तथा 06 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। बैठक में भाजपा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी, कार्यालय प्रभारी अनूप तिवारी, बसपा के जिला महासचिव राजकुमार गुर्जर, विधानसभा संयोजक मुकेश राठी, विधानसभा प्रभारी ओमप्रकाश सिंह, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नीरज लोहिया, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष परशुराम चौधरी, दिलदार अंसारी तथा सीपीआईएम के प्रभारी मुकेश कुमार शामिल रहे।(नेक दृष्टि)(
Leave a Reply