समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष पर ग्रेटर नोएडा के मंगलम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के बाहर धरना प्रदर्शन पर न्यायालय की रोक


-राजेश बैरागी-
न्यायालय ने समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोहित नागर को ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-2 स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान मंगलम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी पर धरना प्रदर्शन व गाली गलौज करने से फिलहाल प्रतिबंधित कर दिया है।
गौतमबुद्धनगर के सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत ने समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष मोहित नागर को दो दिन पहले जारी एक आदेश से मंगलम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के बाहर धरना प्रदर्शन तथा गाली गलौज करने से निषेध किया है। इससे पहले गत 26 फरवरी को यही न्यायालय यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 17ए स्थित गलगोटिया विश्वविद्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने से अरुण नागर नामक सपा कार्यकर्ता को भी प्रतिबंधित कर चुकी है। जिला न्यायालय गौतमबुद्धनगर के वरिष्ठ अधिवक्ता अलबेल भाटी ने बताया कि शिक्षण संस्थानों के बाहर समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई के जिलाध्यक्ष मोहित नागर व अरुण नागर ने धरना प्रदर्शन तथा शिक्षण संस्थानों के स्टाफ के साथ गाली गलौज की थी। इससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया था। शीघ्र ही दोनों शिक्षण संस्थानों में परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं।मंगलम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ने परीक्षाओं के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सपा जिलाध्यक्ष मोहित नागर के विरुद्ध निषेधाज्ञा प्राप्त की है। संस्थान ने इससे पहले पुलिस आयुक्त तथा जिलाधिकारी को भी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।(नेक दृष्टि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *