नोएडा एयरपोर्ट इमरजेंसी प्लानिंग कमेटी (AEPC) व एयरपोर्ट पर्यावरण प्रबंधन समिति(AEMC )की बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वाईआईएपीएल(YIAPL) एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सभागार में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए एयरपोर्ट इमरजेंसी प्लानिंग कमेटी (AEPC) व एयरपोर्ट पर्यावरण प्रबंधन समिति(AEMC )की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ श्नेलमैन द्वारा समिति के प्रमुख बिंदुओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की आपदा प्रबंधन योजना-2016 एवं DGCA के प्रावधानों के अंतर्गत गठित यह समिति हवाई अड्डे की आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा, अद्यतन एवं विभिन्न एजेंसियों के मध्य प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने वाली शीर्ष इकाई के रूप में कार्य करती है।
जिलाधिकारी ने बैठक में अब तक आयोजित विभिन्न मॉक ड्रिल एवं आपातकालीन अभ्यासों की भी समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि आपातकालीन परस्थितियों से निपटने के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों को भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। पुलिस विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होगी तथा एयरपोर्ट की परिधि के 18 किलोमीटर की दूरी तक लेजर लाइट का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा और इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि हवाई सुरक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जोखिम की संभावना ना रहे।
बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेंद्र कुमार भाटिया, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रियंका, एसीपी सार्थक सेंगर सहित पुलिस, अग्निशमन, सीआईएफ, एनडीआरफ एवं आपातकालीन सेवाएं, DGCA, एपीएचओ तथा नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रबंधन टीम के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *