राजेश बैरागी।नागरिकों को सूचना देने के लिए सरकारी कर्मचारियों को काले शीशे लगे कार्यालयों में क्यों बैठना चाहिए? ऐसे ही जनोपयोगी सूचनाओं को सार्वजनिक होने से रोकने का आरोप सरकारी तंत्र पर लगता रहता है। गाजियाबाद नगर निगम आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने निगम कार्यालय में भूतल पर स्थित जन सूचना कक्ष के शीशों पर लगी काली फिल्म को कल निरीक्षण के दौरान अपने सामने न केवल हटवाया बल्कि निगम के किसी भी कक्ष में अनावश्यक रूप से लगी काली फिल्म को हटाने का आदेश भी दिया।
गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में सभी तलों पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा औचक निरीक्षण किया गया कार्य स्थलों की साफ सफाई तथा अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया गया, इसी क्रम में नगर आयुक्त द्वारा ग्राउंड फ्लोर पर बने हुए कार्यालय का भी जायजा लिया गया ग्राउंड फ्लोर पर बने जन सूचना कक्ष के दरवाजे के गिलास पर लगी हुई ब्लैक फिल्म को देखकर नाराजगी जाहिर की तथा तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए।मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, प्रभारी नजारत डॉ अनुज भी उपस्थित रहे जिनको तत्काल प्रभाव से निगम मुख्यालय जोनल कार्यालय तथा अन्य कार्य स्थलों पर अनावश्यक रूप से लगे हुए पोस्टर तथा ब्लैक फिल्म को हटाने के लिए निर्देशित किया गयाl
उन्होंने कहा कि गाजियाबाद नगर निगम जन समस्याओं के समाधान पर बेहतर कार्य कर रहा है जिसके क्रम में पारदर्शिता का भी ध्यान रखा जाए।निगम में आने वाले आगंतुकों को उनके दिए गए संदर्भों पर की जा रही कार्यवाही पर भी सटीक जानकारी दी जाए।
गाजियाबाद नगर निगम:अंधेरे बंद कमरे में जनसुनवाई पर निगमायुक्त की स्ट्राइक, शीशों से काली फिल्म हटवाई गई











Leave a Reply