नोएडा ग्रेटर नोएडा के मुकाबलेबुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण दादरी क्षेत्र में विकसित करेगा एकीकृत औद्योगिक नगर

राजेश बैरागी।क्या नोएडा ग्रेटर नोएडा जैसे औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के बरअक्स कोई नगरीय विकास प्राधिकरण भी एकीकृत औद्योगिक नगर बसाने का साहस कर सकता है? बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण ऐसा ही एक एकीकृत औद्योगिक नगर बसाने जा रहा है और वह भी ग्रेटर नोएडा के ठीक सामने।
बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण शीघ्र ही अपने अधिसूचित क्षेत्र के गांव कैमराला चक्रसेनपुर की ढाई सौ एकड़ भूमि पर नोएडा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों की तर्ज पर एकीकृत औद्योगिक नगर बसाने जा रहा है।कैमराला चक्रसेनपुर दादरी (गौतमबुद्धनगर)तहसील का गांव है परंतु मायावती के मुख्यमंत्री कार्यकाल में इसे अन्य कई गांवों के साथ बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में शामिल कर दिया गया था।यह गांव अपनी विशिष्ट भोगौलिक स्थिति के चलते विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके दक्षिण में दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन पर अजायबपुर रेलवे स्टेशन है, साथ ही यह न्यू बोड़ाकी रेलवे जंक्शन तथा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा विकसित किए जा रहे मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के भी अति निकट है। इसके उत्तर में जीटी रोड व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे है।बीकेडीए यहां जिस ढाई सौ एकड़ भूमि पर एकीकृत औद्योगिक नगर बसाने की योजना बना रहा है उसमें सर्वाधिक हिस्सा 38% औद्योगिक गतिविधियों के लिए तय किया गया है।बीकेडीए द्वारा तैयार लेआउट प्लान में 18% आवासीय,16% हरित क्षेत्र,3% मिक्स लैंड उपयोग तथा 4% वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए निर्धारित किया गया है।बीकेडीए उपाध्यक्ष श्रीमती अंकुर लाठर ने बताया कि यह योजना प्राधिकरण के नये दृष्टिकोण के साथ लांच की जाएगी। यह एक गेम चेंजर योजना साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए 10 एकड़ भूमि अधिग्रहित कर ली गई है जबकि तेजी से शेष भूमि के अधिग्रहण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए मुआवजा दर संबंधी पत्रावली गौतमबुद्धनगर जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजी गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना में एक प्रतिशत भूमि पर निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए फ्लैट का निर्माण भी किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *