पाँच आवासीय और व्यवसायिक भूखण्डों की नीलामी से गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को मिलेंगे ₹7.04 करोड़ 

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा आज सोमवार को आयोजित नीलामी में अवशेष पांच आवासीय एवं व्यवसायिक भूखण्डों के लिए सात करोड़ रुपए से अधिक बोली लगाई गई।
नीलामी के माध्यम से कौशाम्बी योजना, ब्लॉक-ए के 04 आवासीय भूखण्डों से ₹6.71 करोड़ तथा यू.पी. बॉर्डर, पाकेट-ए के 01 दुकान भूखण्ड से ₹0.33 करोड़ की संभावित आय प्राप्त हुई। इस प्रकार कुल ₹7.04 करोड़ की आय प्राधिकरण को प्राप्त होगी।
इस नीलामी में कन्वीनियेंट शॉपिंग, दुकान, मिक्स लैंड यूज, शिक्षण संस्थान, हॉस्पिटल/नर्सिंग होम भूखण्डों के साथ-साथ शास्त्रीनगर योजना में स्थित लाल बहादुर हॉकी स्टेडियम (हॉकी ग्राउंड एवं नेट प्रैक्टिस एरिया) के तीन वर्ष के संचालन हेतु लीज/अनुबन्ध की नीलामी भी सम्मिलित रही।
नीलामी की कार्यवाही अपर सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें विशेष कार्याधिकारी/प्रभारी व्यवसायिक, सहायक अभियंता, लेखाकार एवं प्रभारी पुलिस निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *