नेक दृष्टि समाचार गाजियाबादजीडीए:हरनंदीपुरम योजना को रफ्तार देने में जुटा प्राधिकरण

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री नंद किशोर कलाल ने जानकारी दी है कि हरनंदीपुरम योजना के लिए कुल लगभग 501 हेक्टेयर भूमि का क्रय प्रस्तावित है, जिसे दो चरणों में क्रियान्वित किया जाएगा। प्रथम चरण के अंतर्गत अब तक 50 हेक्टेयर भूमि का बैनामा प्राधिकरण के पक्ष में संपन्न हो चुका है, जबकि लगभग 115 हेक्टेयर भूमि का क्रय प्रक्रिया में है। भूमि क्रय की प्रक्रिया को और तेज़ करने के लिए प्रतिदिन समीक्षा की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि किसानों से संवाद को सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से एक समर्पित वेबसाइट भी लॉन्च की गई है, जिससे भूमि क्रय से जुड़ी समस्त जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। उपाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि शेष भूमि के बैनामे भी शीघ्र पूरे कर लिए जाएंगे।
श्री कलाल ने कहा कि प्रथम चरण के अंतर्गत सेटेलाइट सर्वे (टोपोग्राफिकल सर्वे) सहित योजना का लेआउट अगले तीन महीनों में तैयार कर लिया जाएगा, जिसके पश्चात जमीन पर विकास कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। हरनंदीपुरम योजना के माध्यम से गाजियाबाद के सुनियोजित शहरी विकास को नई दिशा मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *