राजेश बैरागी-
यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यीडा बहुचर्चित धनौरी वेटलैंड को बायोडायवर्सिटी पार्क के रूप में विकसित करेगा।112 हेक्टेयर में विकसित होने वाले इस पार्क के लिए प्राधिकरण तीस हेक्टेयर भूमि खरीदेगा। इसके लिए शीघ्र ही रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल प्रकाशित कर सलाहकार की नियुक्ति की जाएगी।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण ने क्षेत्र की पर्यावरणीय आवश्यकताओं के दृष्टिगत धनौरी वेटलैंड को बायोडायवर्सिटी पार्क बनाने का सैद्धांतिक निर्णय लिया है। इसके लिए 112 हेक्टेयर भूमि आरक्षित की जाएगी। वर्तमान में धनौरी वेटलैंड में 25 हेक्टेयर भूमि प्राधिकरण की अधिग्रहीत की हुई है जबकि 12 हेक्टेयर भूमि ग्राम सभा तथा 46 हेक्टेयर भूमि किसानों के स्वामित्व वाली दलदली भूमि है। प्राधिकरण इसे बायोडायवर्सिटी पार्क के तौर पर विकसित करने के लिए 30 हेक्टेयर भूमि और अधिग्रहीत करेगा जिसपर डेढ़ सौ करोड़ रुपए व्यय होंगे। इसके लिए शीघ्र ही आर एफ पी जारी कर विशेषज्ञ सलाहकार की नियुक्ति की जाएगी। यह पार्क भविष्य में क्षेत्र की पर्यावरणीय आवश्यकताओं तथा क्षेत्र के लिए फेफड़े का काम करेगा
112 हेक्टेयर भूमि पर धनौरी वेटलैंड को बायोडायवर्सिटी पार्क बनाएगा यमुना प्राधिकरण









Leave a Reply