राजेश बैरागी।ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में गत 25 सितंबर से चल रहे पांच दिवसीय उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आज शानदार समापन हो गया।अंतिम दिन सोमवार होने के बावजूद भारी भीड़ मेले में शिरकत करने पहुंची।इस आयोजन में 2,228 प्रदर्शक, 85 देशों से आए 525 अंतर्राष्ट्रीय खरीदार, 1,40,735 घरेलू बी2बी खरीदार और 3,66,364 बी2सी विजिटर शामिल हुए। 1,10,000 वर्ग मीटर का पूरा प्रदर्शनी क्षेत्र बुक हुआ और अतिरिक्त स्थान की भी व्यवस्था की गई। यूपीआइटीएस-2025 में रूस पार्टनर कंट्री रहा, जिससे आयोजन को विशेष महत्व मिला। 26 सितम्बर को आयोजित इंडिया रूस बिजनेस डायलॉग में 111 बी2बी मीटिंग्स हुईं, जिनमें 30 रूसी कंपनियों ने मैन्युफैक्चरिंग, ऊर्जा, अवसंरचना, एफएमसीजी, आईटी और डिजिटल सॉल्यूशंस, फार्मा, फूड प्रोसेसिंग, पर्यटन और पशुपालन क्षेत्रों में 90़ भारतीय एमएसएमई व निर्यातकों से मुलाकात की। यह कॉन्क्लेव युवाओं को नवाचारी बिजनेस आइडिया प्रस्तुत करने का मंच बना। इसमें 113 स्टॉल लगे, जिनमें 49 फ्रैंचाइज ब्रांड, 64 मशीनरी सप्लायर और 26 बिजनेस ऑन व्हील्स शामिल रहे। 7,500 से अधिक रजिस्ट्रेशन, 8,300 बिजनेस इंक्वायरी और 2,000 से अधिक छात्रों की सक्रिय भागीदारी दर्ज की गई। यूपीआइटीएस-2025 के तीसरे संस्करण में लगभग ₹11,200 करोड़ की व्यावसायिक पूछताछ दर्ज हुई। आयोजन में सरकार, उद्योग, शिक्षा जगत और वैश्विक संस्थानों के बीच 2,400 से अधिक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए, जिनकी कुल राशि ₹1,882 करोड़ रही।
पाँच दिवसीय यह शो इंडिया एक्सपो सेंटर में एक प्रभावशाली समापन सत्र के साथ संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि के रूप में माननीय केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने की। उन्होंने कहा कि ट्रेड शो की यह सफलता दूरदर्शी डबल इंजन सरकार के काम का सीधा प्रतिबिंब है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उद्योग व निर्यात मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी,एमएसएमई मंत्री राकेश सचान,पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मा0 मंत्री नरेन्द्र कश्यप, अपर मुख्य सचिव, एम0एस0एम0ई0 और उद्योग आलोक कुमार,आयुक्त एवं निदेशक उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विभाग के0 विजयेन्द्र पांडियन, एडिशनल आयुक्त उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विभाग राजकमल यादव, जिलाधिकारी मेधा रूपम सहित प्रशासन व प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। इंडिया एक्सपो मार्ट के चेयरमैन और सह-आयोजक, राकेश कुमार ने सामूहिक प्रयास की सराहना की और प्रदर्शकों को इवेंट की वास्तविक शक्ति बताया
‘2026 में फिर मिलेंगे’ के संकल्प के साथ यूपी ट्रेड फेयर-3 सफलतापूर्वक संपन्न











Leave a Reply