
_-राजेश बैरागी-_
जिला आबकारी विभाग गौतमबुद्धनगर द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में पिछले दो दिनों में बिना लाइसेंस शराब परोसने का अवैध व्यवसाय करने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई है।कल 01 नवंबर को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 संजय कुमार व थाना पुलिस सेक्टर 39 की सयुंक्त टीम द्वारा सेक्टर 43 स्थित एक मकान सी 106 सेक्टर 43 नोएडा पर दबिश देकर बिना इवेंट बार लाइसेंस FL-11 के अवैध रूप से शराब परोसते हुए पार्टी संचालक 1. कृतेश सिंह पुत्र शैलेन्द्र प्रताप सिंह निवासी गोरखपुर 2. शिखर सक्सेना पुत्र सतेन्द्र कुमार सक्सैना निवासी कानपुर नगर 3. आयुष चौरसिया पुत्र दिनेश चौरसिया निवासी कानपुर नगर को गिरफ्तार किया गया। मौके से 13 बोतल विदेशी मदिरा 4.55 बल्क लीटर बरामद की गयी। इससे पहले कल ही आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अभिनव शाही की टीम द्वारा द रॉयल स्पाइस रेस्टोरेंट, रेडिकॉन वेदान्तम कॉमर्शियल, सेक्टर-16सी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट पर दबिश देकर बिना इवेंट बार लाइसेंस FL-11 के अवैध रूप से शराब परोसते हुए रेस्टोरेंट मैनेजर तेजस्वा कावरा पुत्र मनीष कुमार तथा मालिक महेश कुमार पुत्र चन्देश्वर पंडित व सोनू गांधी पुत्र सतीश गांधी को गिरफ्तार किया गया। मौके से 48 कैन बीयर धारिता 500 एम एल (कुल मात्रा 24 BL) एवं 26 बोतल विदेशी मदिरा (कुल मात्रा 5.265 BL) बरामद की गयी। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बिसरख में सुसंगत धारा के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी तथा पुलिस आयुक्त के निर्देशन में ऐसी कार्रवाई निरंतर संचालित की जाएगी।(नेक दृष्टि)
Leave a Reply