_-राजेश बैरागी-_
नोएडा प्राधिकरण के नियोजन विभाग को कौन चलाता है? सामान्य तौर पर इस प्रश्न का उत्तर यही होगा कि विभाग प्रमुख अर्थात महाप्रबंधक स्तर का अधिकारी चलाता है। इस विभाग का महत्व यह है कि यही वह विभाग है जो नोएडा जैसे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शहर के नियोजन की रूपरेखा तैयार करता है।हालांकि नोएडा प्राधिकरण का मामला थोड़ा अलग है। यहां दलालों और धंधेबाजों का इतना दखल है कि विभाग के अधिकारी या तो उनके संकेतों पर नाचते हैं या उनके धंधे के हिस्सेदार बने हुए हैं।चर्चा ए आम है कि नोएडा प्राधिकरण के नियोजन विभाग में एक यादव का छोरा जो चाहता है,वही होता है। विभाग में दिन के एक बड़े हिस्से में उसकी स्थाई उपस्थिति पाई जाती है। भूखंड नियोजन और नक्शे पास कराने के लिए किसान और आम आदमी खोखले आश्वासन तथा बगैर समाधान मिले वापस जाते रहते हैं परन्तु ये श्रीमान वहीं जमे रहते हैं। बताया जाता है कि किसानों के बिना बारी एक खास तरकीब से खास लोकेशन पर भूखंड लगवाने में विशेषज्ञता के चलते विभाग में इन सज्जन का विशेष सम्मान है। बताया यह भी जाता है कि विभाग से काम कराने के लिए लोग इन्हीं सज्जन से संपर्क साधना उचित मानते हैं। क्रमशः (नेक दृष्टि)
Leave a Reply