*जीडीए को महत्वाकांक्षी हरनंदीपुरम योजना के लिए 40% भूमि हासिल,100 हेक्टेयर के लिए किसानों की सहमति

_-राजेश बैरागी-_

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को सुनियोजित शहरी विकास के लिए लगभग 501 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रस्तावित हरनंदीपुरम आवासीय योजना के अंतर्गत किसानों की आपसी सहमति से भूमि जुटाने की प्रक्रिया में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। अब तक 202.3455 हेक्टेयर अर्थात लगभग 500 एकड़ भूमि का बैनामा प्राधिकरण के पक्ष में पूर्ण हो चुका है। इसके अतिरिक्त लगभग 100 हेक्टेयर भूमि के लिए किसानों की सहमति प्राप्त हो चुकी है, जिसके बैनामे की कार्यवाही प्रचलित है।योजना के प्रथम चरण का लेआउट प्लान प्राधिकरण बोर्ड से अनुमोदित हो चुका है तथा रेरा पंजीकरण के लिए आवेदन भी किया जा चुका है। रेरा पंजीकरण प्राप्त होते ही प्रथम चरण को आमजन के लिए लॉन्च किए जाने की तैयारी है। उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने बताया कि इससे नागरिकों को नियोजित आवासीय भूखंडों, वाणिज्यिक स्थलों तथा ग्रुप हाउसिंग जैसे विकल्पों के माध्यम से अपनी आवासीय आवश्यकताओं और निवेश संबंधी अपेक्षाओं के अनुरूप अवसर प्राप्त हो सकेंगे।(नेक दृष्टि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *