कैलाश अस्पताल ग्रेटर नोएडा में अत्याधुनिक एम आर आई मशीन एम्बीशन एक्स लॉन्च, तेज,सटीक और आसान होगी गंभीर रोगियों की जांच*

-राजेश बैरागी-_

ग्रेटर नोएडा स्थित मल्टी सुपर स्पेशियलिटी कैलाश हॉस्पिटल में अत्याधुनिक एम आर आई मशीन एम्बीशन एक्स की स्थापना की गई है। फिलिप्स कंपनी द्वारा निर्मित यह मशीन नीदरलैंड से आयात की गई है। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि विभिन्न प्रकार के गंभीर रोगों की गहराई से तेज,सटीक और आसान जांच के लिए यह मशीन महत्वपूर्ण साबित होगी।एम्बीशन एक्स नामक इस अत्याधुनिक एम आर आई मशीन के लॉन्च करने के अवसर पर कैलाश अस्पताल समूह के मालिक और स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा स्वयं उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि लगभग अठारह करोड़ रुपए की यह मशीन ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में पहली बार स्थापित की जा रही है। इससे हृदय, फेफड़ों, हड्डियों, मस्तिष्क आदि अंगों की आंतरिक जांच में पहले से प्रचलित एम आर आई मशीनों के मुकाबले पांच गुना कम समय लगेगा तथा रोगी को भी जांच के दौरान कोई समस्या नहीं होगी। यह एक उन्नत मशीन है जिससे ज्यादा सटीक नतीजे प्राप्त होंगे तथा चिकित्सकों को इलाज की दिशा तय करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस मशीन से जांच करना पहली मशीनों के मुकाबले अधिक खर्चीला नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि इस मशीन की स्थापना से आसपास के क्षेत्रों के रोगियों को लाभ मिलेगा।(नेक दृष्टि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *