_-राजेश बैरागी-_ उपायुक्त उद्योग, हाथरस रमेंद्र कुमार ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) के अंतर्गत जनपद हाथरस की दो इकाइयों के स्वामी श्री प्रेम पोद्दार, मैसर्स एसडीपीएस फूड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड तथा श्रीमती शशि देवी वर्मा, मैसर्स ब्रज किशोरी एंटरप्राइजेज, हाथरस द्वारा हॉल नंबर-9 में हींग उत्पाद का प्रदर्शन किया जाएगा।इसी प्रकार हॉल नंबर-10 में एमएसएमई, महिला उद्यम एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से संबंधित इकाइयों द्वारा विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें श्री राम बिहारी अग्रवाल, मैसर्स आर.बी. इंडस्ट्रीज, श्री पवन कुमार, मैसर्स पवन ज्वेलर्स, श्री रविंद्र शर्मा, मैसर्स प्लास्ट केयर, श्री गोपाल कुमार, मैसर्स ए.डी. स्पाइसेज, मैसर्स वर्मा ट्रेडर्स तथा श्री शांतनु गुप्ता, मैसर्स चुन्नीलाल भगवान दास द्वारा हींग, ज्वेलरी, रसोई संबंधी सामान एवं इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों सहित विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।उपायुक्त उद्योग ने बताया कि जिलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देशन में जनपद के निर्यातकों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा। श्री अवध अग्रवाल, मैसर्स राधा किशन बिशन दास रंग रसायन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हवन सामग्री तथा श्री बांके बिहारी अग्रवाल, मैसर्स आर.बी. डाईकेम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा होली कलर्स का प्रदर्शन किया जाएगा।इसके अतिरिक्त एक जनपद एक व्यंजन (ODOP Food) योजना के अंतर्गत जनपद हाथरस के चयनित व्यंजन रबड़ी का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए लाइव किचन एवं पैकेजिंग के माध्यम से रबड़ी एवं उससे संबंधित उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें मैसर्स हन्नो लाला रबड़ी वाले के श्री कृष्णा वार्ष्णेय एवं श्री प्रियांशु वार्ष्णेय, मैसर्स प्रियांशु ट्रेडर्स द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।(नेक दृष्टि)
Leave a Reply