नोएडा प्राधिकरण के मुख्य विधि सलाहकार की योग्यता?

_-राजेश बैरागी-_

नोएडा प्राधिकरण के अति महत्वपूर्ण मुख्य विधि सलाहकार के पद पर नियुक्त होने वाले अधिकारी की निर्धारित योग्यता क्या है? विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के अनुसार इस पद पर केवल उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग का व्यक्ति ही आसीन हो सकता है।उत्तर प्रदेश के पहले और सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक विकास प्राधिकरण नोएडा में मुख्य विधि सलाहकार का पद विशेष महत्व का होता है। प्राधिकरण से संबंधित आंतरिक और बाह्य कानूनी मामलों में इस पद पर कार्यरत अधिकारी की सलाह प्राधिकरण के हितों की रक्षा करती है। प्राधिकरण के स्थापना अधिनियम में वर्णित विभिन्न पदों के लिए अधिकारियों की योग्यता निर्धारित की गई है। उदाहरण के लिए प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी आईएएस संवर्ग के होंगे जबकि मुख्य विधि सलाहकार पद पर उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के अधिकारी को ही नियुक्त किया जा सकता है। स्थापना से लेकर नोएडा प्राधिकरण में मुख्य विधि सलाहकार पद पर इसी संवर्ग के अधिकारियों की नियुक्ति प्राधिकरण की मांग पर उच्च न्यायालय द्वारा की जाती रही है। प्रायः यह अधिकारी जिला जज स्तर का होता है।(नेक दृष्टि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *