सनातन हिन्दू वाहिनी गौतमबुद्धनगर जिला इकाई द्वारा आज शनिवार को भारतीय सेनाओं के पराक्रम व शौर्य को सम्मान देने के लिए नोएडा सेक्टर 57 से जे ब्लॉक मंदिर सेक्टर 22 तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगों द्वारा निकाली गई इस यात्रा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन भी किया गया।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित वैष्णव ने किया।इस अवसर पर वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष महंत संजय नाथ योगी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम नाथ द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को संगठन द्वारा पटका पहनाकर तथा उनके कर्तव्य पालन के लिए प्रशंसा की गई। कार्यक्रम का संचालन नोएडा के वरिष्ठ कवि एवं अध्यापक मास्टर श्रीचंद ने किया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी ओमवीर सिंह वैष्णव, महिला जिलाध्यक्ष आभा भाटी एडवोकेट, ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष पायल रावल, कोषाध्यक्ष लोकेश शर्मा, जेवर अध्यक्ष पवन कुमार व दादरी अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Leave a Reply