_-राजेश बैरागी-_
उत्तर प्रदेश सरकार ने औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में कार्यरत प्रबंधक (सामान्य प्रशासन) स्तर के 19 अधिकारियों को सहायक महाप्रबंधक पद पर पदोन्नति दी है। इनमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चार, नोएडा प्राधिकरण के छः अधिकारी शामिल हैं।उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक अनुभाग-4 के उप सचिव संतोष कुमार के हस्ताक्षर से जारी सूची के अनुसार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आराधना,जे बी राम, प्रमोद कुमार व राजेश सिंह, नोएडा प्राधिकरण के विवेक गोयल, ब्रजेश कुमार कश्यप, प्रबुद्ध गौतम, आलोक अग्रवाल, मयंक मंगल व सुमन भंडारी, यमुना प्राधिकरण के सुधीर कुमार भाटी,यूपीसीडा के सचिन तित्तल, रामेंद्र कुशवाहा व खान बसी के अलावा अन्य औद्योगिक प्राधिकरणों में नियुक्त राकेश झा, श्वेताभ विष्णु रंजन दास,छाया सिंह, सीमा सिंह व कुमारी गेसू को भी प्रबंधक से सहायक महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत पद पर इनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी होगी।(नेक दृष्टि)
(ऐसे ही अन्य समाचारों आलेख के लिए हमारी वेबसाइट www.nekdristi.com देखें)
Leave a Reply