एनटीपीसी का हाइड्रोजन ईंधन बस प्रोजेक्ट: *बेहतर माइलेज क्षमता के साथ शीघ्र ही आगरा तक दौड़ेंगी हाइड्रोजन चालित बसें

_-राजेश बैरागी-_

गत 16 जून से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में एनटीपीसी द्वारा संचालित हाइड्रोजन चालित बसें शीघ्र ही ग्रेटर नोएडा के परी चौक से आगरा के बीच संचालित की जाएंगी। ये बसें बेहद आरामदायक होने के साथ शून्य प्रदूषण के कारण वातावरण के भी अनुकूल हैं।वैकल्पिक और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर शोध कर रहा एनटीपीसी भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं के दृष्टिगत हाइड्रोजन चालित बसों का संचालन कर रहा है।गत 16 जून से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में तीन हाइड्रोजन बसें चलाई गई थीं।इन बसों को हाल ही में तकनीकी रूप से उन्नत करते हुए इन्हें अधिक माइलेज क्षमता के लिए विकसित किया गया है। शीघ्र ही ये बसें परी चौक से आगरा के लिए संचालित की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि इन बसों को ग्रीन हाइड्रोजन उपलब्ध कराने के लिए एनटीपीसी द्वारा लगभग एक अरब रुपए की लागत से ग्रेटर नोएडा में हाइड्रोजन उत्पादन संयंत्र लगाया गया है। इस संयंत्र में सीवरेज के उपचारित जल से हाइड्रोजन का उत्पादन किया जाता है। इस संयंत्र को संचालित करने वाले इंजीनियर विद्यासागर व अमित झा ने बताया कि एनटीपीसी एनर्जी टेक्नोलॉजी रिसर्च अलायंस (नेत्रा) परिसर में चार मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन संयंत्र भी लगा हुआ है। यहां ऊर्जा उत्पादन में किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता है।(नेक दृष्टि)

(ऐसे ही अन्य समाचारों आलेख के लिए हमारी वेबसाइट www.nekdristi.com देखें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *