*ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का गरजा बुलडोजर,12 अस्थाई दुकानों को किया ध्वस्त,एक दर्जन रेहड़ी-पटरी भी जब्त*

_-राजेश बैरागी-_

नगर की सड़कों पर अवैध कब्जा जमा कर यातायात बाधित कर रही दर्जनभर दुकानों और रेहड़ी पटरी को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक अभियान के तहत ध्वस्त कर दिया। इस अभियान में तिलपता चौक से एक मूर्ति, एक मूर्ति से रोजा चौक, सेक्टर 16बी, एनटीपीसी सोसायटी एवं जगत फार्म मार्केट के आसपास अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई।इसके अतिरिक्त चुहड़पुर में 12 अवैध दुकानों को ध्वस्त किया गया। सड़क किनारे टेंपरेरी स्ट्रक्चर बनाकर दुकान चल रही थीं। इससे यातायात बाधित हो रहा था। साथ ही शाहबेरी रोड एवं एटीएस सोसाइटी के आसपास भी अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने चेतावनी दी है कि सड़क किनारे रेहड़ी-पटरी, क्योस्क व अन्य टेंपरेरी दुकानें खोलकर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।(नेक दृष्टि)

(ऐसे ही अन्य समाचारों आलेख के लिए हमारी वेबसाइट www.nekdristi.com देखें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *