_-राजेश बैरागी-_
यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर 10 में ट्रैक्टर व मशीनरी निर्माण के लिए एस्कॉर्ट कुबोटा कंपनी व सेक्टर 8 में गोयनका समूह की कंपनी को आवंटित भूखंडों पर आगामी 20 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिलान्यास अब दिल्ली से वर्चुअल तरीके से किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए कंपनी द्वारा जहां भव्य पंडाल लगवाया जा रहा था वहीं प्राधिकरण कार्यक्रम स्थल के आसपास युद्धस्तर पर आवश्यक विकास कार्य करा रहा था।आगामी 20 अगस्त को एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आने का कार्यक्रम फिलहाल टल गया है। मुख्यमंत्री यहां यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 10 में भारतीय कंपनी एस्कॉर्ट और जापानी कंपनी कुबोटा के संयुक्त उपक्रम में स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाई तथा सेक्टर 8 में गोयनका समूह की प्रस्तावित औद्योगिक इकाई का शिलान्यास करने के लिए आने वाले थे।हाल ही में इन कंपनियों को भूखंडों पर कब्जा दिया गया है।इस कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित शिलान्यास स्थलों पर विशाल पंडाल आदि लगाने का कार्य कराया जा रहा था जबकि प्राधिकरण मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत आसपास आवश्यक विकास कार्य करा रहा है। दोनों स्थलों पर पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड भी बनाए गए थे।(नेक दृष्टि)
(ऐसे ही अन्य समाचारों आलेख के लिए हमारी वेबसाइट www.nekdristi.com देखें)
Leave a Reply