नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन चेयरमैन जयदीप सेवानिवृत्त! ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारियों को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई

_-राजेश बैरागी-_

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अध्यक्ष व केंद्र सरकार के आवासन व शहरी विकास मंत्रालय में विशेष कार्याधिकारी श्री जयदीप आज 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए। हालांकि देर शाम तक उनके कार्यकाल विस्तार की अटकलें लगाई जा रही थीं।आज ही लंबी सेवा के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रबंधक उद्योग अरविंद मोहन सिंह तथा उद्यान विभाग के उपनिदेशक नथौली सिंह रिटायर हो गए। प्राधिकरण के वरिष्ठ अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौम्य श्रीवास्तव,अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेरणा सिंह,सुमित यादव ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इस उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक, महाप्रबंधक वित्त स्वतंत्र कुमार गुप्ता, ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना, ओएसडी अर्चना द्विवेदी सहित सेवानिवृत्त होने वाले दोनों अधिकारियों के परिवार के सदस्य व अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे।(नेक दृष्टि)

(ऐसे ही अन्य समाचारों आलेख के लिए हमारी वेबसाइट www.nekdristi.com देखें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *