जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के निर्देश पर डिफॉल्टर बिल्डरों के विरुद्ध वसूली अभियान तेज, चार के कार्यालय सील

_-राजेश बैरागी-_

जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर श्रीमती मेधा रूपम के निर्देश पर डिफॉल्ट बिल्डरों के विरुद्ध चलाए जा रहे वसूली अभियान के अंतर्गत उपजिलाधिकारी दादरी ने लगभग अड़तीस करोड़ रुपए न चुकाने पर चार बिल्डरों के कार्यालय तथा परियोजना स्थलों को सील किया है।तहसील दादरी से मिली जानकारी के अनुसार उपजिलाधिकारी ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एलेगेंट इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड व गायत्री हॉस्पेटिलिटी एंड रियलकॉन लिमिटेड तथा नोएडा सेक्टर 63 स्थित महागुन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड व सेक्टर 129 जे पी विशटाउन स्थित साया सीमेंटेसन लिमिटेड के कार्यालय आदि को आज सील कर दिया।इन बिल्डरों के विरुद्ध क्रमशः 11.84 करोड़,7.86 करोड़,13 करोड़ तथा 6.87 करोड़ रुपए का वसूली प्रमाण पत्र जारी किया गया था। निर्धारित समय के बाद भी पैसा जमा न करने पर सील करने की कार्रवाई की गई। उपजिलाधिकारी दादरी ने ऐसे ही अन्य बिल्डरों को भी उनके विरुद्ध जारी वसूली प्रमाण पत्र के सापेक्ष तत्काल भुगतान करने की चेतावनी दी है। उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त उपजिलाधिकारी दादरी ने जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर डिफॉल्टर बिल्डरों के विरुद्ध वसूली अभियान तेज करने के संकेत दिए हैं।

(ऐसे ही अन्य समाचारों आलेख के लिए हमारी वेबसाइट www.nekdristi.com देखें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *