जंतर-मंतर

क्या हुआ जंतर-मंतर क्या बच्चे कुछ मांग रहे हैं बच्चों को चाहिए त्यागपत्र इस देश के शिक्षा मंत्री का गृहमंत्री का और लगे हाथ प्रधानमंत्री का त्यागपत्र लेकर क्या होगा क्या बच्चों के पास कोई अच्छा शिक्षा मंत्री है अच्छा गृहमंत्री और प्रधानमंत्री है मंत्रियों के बदलने से बदल सकता है भाग्य और भविष्य तो बदल सकता था देश भी देश नहीं बदलता देश बदलना भी नहीं चाहिए देश सुधरना चाहिए सुधरने का एक है रास्ता बदलें नेता क्या यह हो सकता है?तो फिर क्यों बदलना चाहते हैं एक मंत्री को जबकि बदले में मिलने वाले मंत्री का पता नहीं कैसा होगा होगा वह विद्वान पढ़ा लिखा या होगा अनपढ़ अशिक्षित और असभ्य भी तय कर लो बदले में चाहिए क्या तुम्हें मंत्री के बदले एक और मंत्री या मंत्री के बदले अभिभावक, अच्छा प्रबंधक और संवेदनशील नेता?मांगो जिससे भला हो मेरा, तुम्हारा, इस देश कामत मांगो जिससे भला हो किसी और ऐसे नेता का जो बनना चाहता हो केवल मंत्री _-राजेश बैरागी-_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *