तमिलनाडु का अभ्यस्त चोर गिरफ्तार, चोरी के लैपटॉप, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद

_-राजेश बैरागी-_

थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है जो तमिलनाडु से यहां आकर रहता था और पीजी, हॉस्टल एवं घरों/किराये के कमरों से लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि कीमती सामान चोरी कर ता था। उसके कब्जे से कब्जे से ब्चोरी के 06 लैपटॉप, 07 मोबाइल फोन, 01 मोटरसाइकिल, ₹12,500/- नकद व अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं।सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-126 पर दर्ज (मु0अ0सं0-117/2026 धारा 305(1) बीएनएस) पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सुमेश कुमार के नेतृत्व में मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर चोरी करने वाले अभियुक्त बालन गोविन्दन पुत्र गोविन्दन ग्राम गढ़ी शाहपुर के सामने सेक्टर-131 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से मु0अ0सं0-117/2026 से संबंधित चोरी के 04 अदद लैपटॉप, 01 आधार कार्ड एवं 01 ड्राइविंग लाइसेंस, मु0अ0सं0-99/2026 से संबंधित चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त ₹6,500 नकद, थाना सेक्टर-113 नोएडा के मु0अ0सं0-267/2026 से संबंधित 01 मोटरसाइकिल (रजि0 नं0 UP16CS5291), थाना एक्सप्रेस-वे के मु0अ0सं0-95/2026 से संबंधित चोरी के 02 आईफोन एवं चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त ₹6,000 नकद एवं अन्य चोरी की घटनाओं से संबंधित 05 मोबाइल फोन, 02 लैपटॉप तथा 01 अवैध चाकू बरामद किया गया। एसीपी के अनुसार अभियुक्त बालन गोविन्दन एक शातिर एवं अभ्यस्त चोर है, जो मूल रूप से तमिलनाडु का निवासी है तथा पिछले काफी समय से नोएडा एवं एनसीआर क्षेत्र में रहकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। अभियुक्त विशेष रूप से पीजी, किराये के मकानों, फ्लैटों एवं आवासीय परिसरों को निशाना बनाता था, जहाँ नौकरीपेशा एवं छात्र वर्ग के लोग निवास करते हैं। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए प्रायः चोरी की मोटरसाइकिल का प्रयोग करता था तथा पहचान छिपाने के लिए कई बार रैपिडो एवं ओला जैसी ऐप आधारित बाइक सेवाओं का भी उपयोग करता था।(नेक दृष्टि)(ऐसे ही अन्य समाचारों आलेख के लिए हमारी वेबसाइट www.nekdristi.com देखें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *