
-राजेश बैरागी-
ग्रेटर नोएडा का अतिव्यस्त गौड़ सिटी सेंटर चौराहा ऐसे चोरों के गिरोह की गिरफ्त में है जो गाड़ियों के शीशे तोड़कर कीमती सामान की चोरी करता है। बीते कल शाम के समय ऐसी दो वारदात होने की जानकारी मिली है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल शाम गौड़ सिटी सेंटर पर अपने एक मित्र से मिलने आए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारी की गाड़ी का पिछला शीशा तोड़कर चोरों ने लैपटॉप और टैबलेट चोरी कर लिया। बताया गया है कि दोनों मित्र बात करते हुए चौराहे पर स्थित थाना बिसरख की पुलिस चौकी के निकट एक ढाबे पर खाना खाने बैठ गये थे। गाड़ी नोएडा की ओर जाने वाली सर्विस लेन पर खड़ी थी। वापस आने पर गाड़ी का पिछला शीशा टूटा हुआ मिला और गाड़ी में रखा लैपटॉप तथा टैबलेट गायब था। इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस चौकी पर मौजूद चौकी प्रभारी तथा अन्य पुलिसकर्मियों को दी गई। बताया गया है कि इसी प्रकार की एक और वारदात कल ही चौराहे के दूसरी ओर भी हुई है। हालांकि पुलिस इन वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह को सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य खुफिया स्रोतों से तलाश करने में जुट गई है।(नेक दृष्टि
Leave a Reply