नेक दृष्टि समाचार नामा

एन एम आर सी समाचार:नोएडा में एक और मेट्रो लाइन को केंद्र कैबिनेट की मंजूरी,4वर्ष में तैयार होगा सेक्टर 142 से बॉटनिकल गार्डन तक 11.56 किलोमीटर का नया रूट, बनेंगे आठ स्टेशन,2254.35 करोड़ आएगी लागत, नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के इर्द-गिर्द बसे सेक्टर ग्रामवासियों को होगी आवागमन की सहूलियत। यह जानकारी नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा एक प्रेस नोट जारी कर दी गई है।
—————
यमुना प्राधिकरण समाचार: मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने प्राधिकरण क्षेत्र में हो रहे अवैध मिट्टी खनन, अवैध निर्माण तथा अतिक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त 10 सेवानिवृत्त बंदूकधारी सैनिकों तथा गश्त करने वाले वाहनों की व्यवस्था की है। इसके साथ ही संबंधित परियोजना विभाग के अभियंताओं,भूलेख विभाग के लेखपाल आदि अधिकारियों को भी अवैध खनन, निर्माण व अतिक्रमण के लिए स्वयं जिम्मेदार बनाया गया है। यह व्यवस्था अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में लागू की गई है।
——————–
जिला शासकीय अधिवक्ता का दुखद निधन: गौतमबुद्धनगर के जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल)नीरज शर्मा का आज शाम हृदयगति रुकने से निधन हो गया। मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव के नीरज शर्मा पिछले कई वर्षों से इस पद पर कार्यरत थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही जनपद के समस्त अधिवक्ताओं तथा प्रशासनिक हल्के में शोक व्याप्त हो गया।
—————–
मुख्यमंत्री की जनसभा की व्यवस्था देखने पहुंची जिलाधिकारी मेधा रूपम: आगामी 21 फरवरी को यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 28 में देश की पहली सेमीकंडक्टर इकाई के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिलान्यास की तैयारी तेज हो गई हैं। आज प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह और जिलाधिकारी मेधा रूपम ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ समारोह स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। विश्व की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी फॉक्सकॉन और भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम मैसर्स इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड नामक इस कंपनी के शिलान्यास अवसर पर मुख्यमंत्री एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *