टी सिरीज़ विवाद पर लखनऊ समझौता!

राजेश बैरागी।यदि यह सूचना सही है तो शीघ्र ही हम लोग ग्रेटर नोएडा के एल जी गोलचक्कर से नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे को सीधे जोड़ने वाले रास्ते को बनता देख रहे होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में टी सिरीज़ के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए लखनऊ में उच्च स्तर पर सहमति बन गई है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई अधिकारिक दस्तावेज तैयार नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी पिछले चार दिनों से टी सिरीज़ समेत कई महत्वपूर्ण मामलों को सुलझाने के लिए लखनऊ में डटे हुए हैं। एक और उल्लेखनीय बात यह है कि सीईओ रवि कुमार एनजी ग्रेटर नोएडा शहर के लिए वर्षों से समस्या बने मामलों को सुलझाने में चुपचाप जुटे हुए हैं। बगैर प्रचार किए समस्याओं को सुलझा देना उनकी विशेष कार्यशैली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *