नोएडा एंटरप्रिन्योर एसोसिएशन द्वारा आज सोमवार को सेक्टर-6 स्थित एनईए भवन में जीएसटी विभाग के सहयोग से एक जागरूकता एवं संवाद सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में जीएसटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और बड़ी संख्या में उपस्थित उद्यमियों की जीएसटी से संबंधित समस्याओं और प्रश्नों का समाधान किया।
कार्यक्रम के दौरान अपर आयुक्त श्री संदीप भागिया जी, संयुक्त आयुक्त श्री योगेश कुमार विजय जी, संयुक्त आयुक्त श्री कौशलेंद्र कुमार राय जी एवं उपयुक्त श्री शिव सहाय जी ने उद्यमियों को जीएसटी से जुड़े नियमों, प्रक्रियाओं एवं अनुपालन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि कुछ मामलों को विभाग द्वारा नोट कर समयबद्ध कार्यवाही और उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर एनईए की ओर से अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने कहा कि जीएसटी विभाग और उद्यमी एक-दूसरे के पूरक हैं तथा दोनों मिलकर कार्य करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईमानदारी से कार्य करने वाला उद्यमी हमेशा प्रगति करता है। किसी भी प्रकार के गलत कार्य करने वाले उद्यमी के लिए न तो समर्थन किया जाएगा और न ही किसी प्रकार की सिफारिश की जाएगी। हालांकि, किसी उद्यमी की वास्तविक और जायज समस्या के समाधान के लिए विभाग से समय पर सहयोग की अपेक्षा की जाती है।
सेमिनार में उपस्थित एडिशनल कमिश्नर ने आश्वस्त किया कि उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभाग और एनईए के बीच समन्वय को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने सुझाव दिया कि एक संयुक्त ग्रुप बनाया जाए, जिसमें अधिकारी अपने डायरेक्ट संपर्क नंबर साझा करेंगे, ताकि किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके।
सेमिनार में एनईए महासचिव वी.के. सेठ, सचिव एवं चेयरमैन जीएसटी कमेटी एनईए आलोक कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, सचिव अनिल गुप्ता,अतुल वर्मा,अनिल अग्रवाल,कमल कुमार,मनोज श्रीवास्तव,गौरव कपूर,प्रदीप अग्रवाल,प्रवीण गुप्ता,संदीप मित्तल,संदीप विरमानी,सुशील सूद,अरविंद शर्मा सहित भारी संख्या में उद्यमी मौजूद थे।
(नेक दृष्टि समाचार)नोएडा एंटरप्रिन्योर एसोसिएशन और जीएसटी अधिकारियों के बीच हुआ संवाद,कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान








Leave a Reply