राजेश बैरागी।कमिश्नरेट थाना बिसरख पुलिस द्वारा एक अधिवक्ता और उसकी पत्नी को घर में घुसकर बुरी तरह पीटने तथा अधिवक्ता को अवैध रूप से हिरासत में रखने का मामला प्रकाश में आया है। जिला न्यायालय बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज भाटी और सचिव शोभाराम चंदीला द्वारा थाना पहुंचकर अधिवक्ता को छुड़ाने के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए हंगामा किया गया।
वरिष्ठ अधिवक्ता अमित राणा ने बताया कि बिसरख थाना पुलिस के दरोगा श्रीपाल गिरी व अन्य पुलिसकर्मियों ने निजी रंजिश के चलते अधिवक्ता फरीद अहमद और उनकी पत्नी के साथ घर में घुसकर निर्दयतापूर्वक मारपीट की गई।यह घटना थाना फेस 2 अंतर्गत गांव ककराला में बीती रात लगभग साढ़े 11 बजे की बताई गई है। इसके बाद अधिवक्ता को थाना बिसरख लाकर अवैध रूप से हवालात में बंद कर दिया गया। सूचना मिलने पर आज सुबह बार अध्यक्ष मनोज भाटी व सचिव शोभाराम चंदीला अन्य साथी अधिवक्ताओं के साथ थाना बिसरख पहुंचे और अवैध हिरासत में रखे गए अधिवक्ता को छुड़ाया। अधिवक्ताओं ने आरोपी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने पर काफी देर तक हंगामा भी किया। सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा शाम तक कार्रवाई का आश्वासन देने पर अधिवक्ता शांत हुए। अमित राणा ने बताया कि कार्रवाई न होने पर कल से अधिवक्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन तथा पुलिस आयुक्त का घेराव किया जाएगा।
बिसरख पुलिस पर अधिवक्ता और पत्नी को बुरी तरह पीटने का आरोप,बार अध्यक्ष और सचिव ने कार्रवाई के लिए किया हंगामा











Leave a Reply