राजेश बैरागी।उत्तर मध्य रेलवे दादरी के सीनियर सेक्शन इंजीनियर से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे फाटक संख्या 145/SPL, जो बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के समीप कि०मी०-1410/26-28 में स्थित है को जिलाधिकारी मेधा रूपम के अनुमोदन के बाद रोड यातायात के लिए स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यहां रोड यातायात के लिए रेलवे अंडरपास चालू हो गया है। उल्लेखनीय है कि रेलगाड़ियों के आवागमन के दौरान इस फाटक के बंद रहने से जहां ग्रेटर नोएडा व आसपास के गांवों के लिए आवाजाही करने वाले लोगों को भारी परेशानी होती थी वहीं बंद फाटक के नीचे से जबरन निकलने वाले लोगों के साथ दुर्घटना भी हो जाती थी
गौतमबुद्धनगर जिलाधिकारी के आदेश पर बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रेलवे फाटक को स्थायी रूप से किया गया बंद









Leave a Reply