राजेश बैरागी।संगठन चुनाव और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ का विकल्प तलाशने में जुटी भाजपा आज और कल में कुछ महत्वपूर्ण किंतु चौंकाने वाले निर्णय ले सकती है। सूत्रों से मिल रहे संकेतों को सच मानें तो योगी आदित्यनाथ को भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना लगभग तय हो गया है जबकि उनके स्थान पर वर्तमान में योगी सरकार में ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
पिछले लगभग एक सप्ताह से केंद्र और उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में संगठन तथा राज्य में नये नेतृत्व को लेकर चल रही गतिविधियों में अचानक तेजी आ गई है।आज दोपहर बाद योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंच रहे हैं। उन्हें आर एस एस की ओर से भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री पद छोड़कर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की पृष्ठभूमि कुछ माह पहले हिंडन एयरपोर्ट पर आर एस एस के कुछ अधिकृत प्रतिनिधियों व योगी आदित्यनाथ के बीच घंटों चली उस बैठक को माना जा रहा है जिसे अत्यंत गोपनीय रखा गया था। पिछले सप्ताह भी योगी आदित्यनाथ तीन दिन दिल्ली में थे। उन्होंने तब प्रधानमंत्री, गृहमंत्री,जे पी नड्डा आदि शीर्ष भाजपा नेताओं से भेंट की थी। उनसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी शीर्ष भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी।पिछले दिनों मोदी के निकट समझे जाने वाले उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा भी कई दिनों तक दिल्ली में थे। उधर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार देने पर भी अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्हें योगी का भरोसेमंद माना जाता है। उपराष्ट्रपति रहे जगदीप धनखड़ के अचानक त्यागपत्र के पीछे भी उनका विशेष योगी प्रेम माना जा रहा है।इन सभी परिस्थितियों में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटाने की बात तो निश्चित हो गई थी परंतु उन्हें बदले में देने का प्रश्न कठिन बना हुआ था। सूत्रों के अनुसार इस प्रश्न को हल करने के रूप में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा रहा है
उत्तर प्रदेश और भाजपा में बड़े उलटफेर की संभावना, योगी नये राष्ट्रीय अध्यक्ष तो ए के शर्मा हो सकते हैं अगले मुख्यमंत्री

Leave a Reply