राजेश बैरागी।यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने प्राधिकरण के कामकाज को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तीनों अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन कर दिया है। इनमें से एक शैलेन्द्र कुमार भाटिया यहीं पर विशेष कार्याधिकारी के तौर पर कार्यरत रहते हुए आईएएस संवर्ग में प्रोन्नत होकर एसीईओ पद नामित हुए हैं जबकि राजेश कुमार सिंह स्थानांतरित होकर आए हैं।
कल 17 दिसंबर को एक कार्यालय आदेश के माध्यम से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारियों क्रमशः नागेंद्र प्रताप, शैलेन्द्र कुमार भाटिया तथा राजेश कुमार सिंह के बीच कार्य विभाजन किया गया। सबसे वरिष्ठ अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नागेंद्र प्रताप को एलएफडी फेज 2 परियोजना के सभी सिविल कार्य, सभी सेक्टरों के सिविल कार्य, सभी गांवों के विकास कार्य, यमुना एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट, अर्बन, उद्यान,फेज दो (आगरा, मथुरा, हाथरस)का भूमि अधिग्रहण, आवासीय टाउनशिप,एसडीजेड सहित 17 प्रकार के कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। शैलेन्द्र कुमार भाटिया को 16 प्रकार के कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसमें जेवर एयरपोर्ट (नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) से संबंधित सभी कार्य पूर्व की भांति उनके द्वारा ही किये जाएंगे। इसके अलावा वाणिज्यिक योजना, आवासीय भूखण्ड (सेक्टर 16,17,18,20) योजना,टाउन प्लानिंग, अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी, आईटी व आईटीएस, उद्योग विकास जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी उन्हें सौंपे गए हैं। राजेश कुमार सिंह कुल 9 प्रकार के कार्य देखेंगे। उन्हें फेज 1 भूमि (गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़), किसान आबादी आवासीय भूखण्ड 7%, किसानों से संबंधित महत्वपूर्ण लीज बैक तथा शिफ्टिंग,न्यायालयों में विचाराधीन मामले, ग्रुप हाउसिंग के साथ साथ प्राधिकरण का कम्प्यूटराईजेशन तथा प्राधिकरण क्षेत्र में बढ़ते अवैध निर्माण व अतिक्रमण को रोकने की भी जिम्मेदारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि राजेश कुमार सिंह आईएएस संवर्ग में प्रोन्नत होने तक गौतमबुद्धनगर जनपद में अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति के पद पर कार्यरत रहे हैं।हाल ही में उन्हें चित्रकूट का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया था। कुछ ही समय में शासन ने उन्हें यीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद पर स्थानांतरित कर दिया
यमुना प्राधिकरण के तीनों अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के बीच हुआ कार्य विभाजन









Leave a Reply